back to top

घर में लगी भीषण आग, दम घुटने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक समेत छह लोगों की मौत

कठुआ/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक और तीन वर्षीय एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग से घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे जब स्थानीय लोगों ने आग देखी तो वे तत्काल वहां पहुंचे। उसने बताया कि आग लगने के कारण घर के अंदर धुआं भर गया जिससे उसमें रहने वाले लोगों का सोते समय दम घुट गया। कठुआ के शिव नगर इलाके के इस घर में जिस समय आग लगी, उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि उन लोगों को कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) सह अस्पताल ले जाया गया, जहां दो नाबालिगों समेत छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अवतार कृष्ण रैना (81), उनकी बेटी बरखा रैना (25), उसका बेटा तकश (तीन), गंगा भगत (17), दानिश भगत (15) और अदविक (छह) के रूप में हुई है।

घायलों में 61 वर्षीय स्वर्णा (अवतार कृष्ण रैना की पत्नी), नीतू देवी (40), अरुण कुमार (15) और 69 वर्षीय एक अन्य महिला शामिल हैं। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुरिंदर अत्री ने बताया, दस लोगों को अस्पताल लाया गया जिनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और चार अन्य का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि किसी के भी शरीर पर जलने के निशान नहीं है।

चिकित्सक ने कहा, घटना दुर्भाज्ञपूर्ण है। हाल ही में सेवानिवृत्त हुईं हमारी सहायक नर्स किराए के घर में रह रही थीं। यह घटना आधी रात के बाद दो से तीन बजे के बीच की है। उन्होंने (नर्स ने) फोन पर घटना की सूचना दी और मैंने तुरंत पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचित किया। छात्र रॉकी शर्मा ने कहा कि वह देर रात पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्होंने आग देखी और अन्य लोगों के साथ तत्काल वहां पहुंचे। उन्होंने कहा, आग पूरे ड्राइंग रूम में थी और धुआं अन्य कमरों में फैल गया, जिससे मौतें हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

मणिपुर में बम हमले में दो बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने की निंदा

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को बम से हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई...

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

मणिपुर में बम धमाका…. दो मासूमों की मौत, माँ घायल

इंफाल।मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक बम हमले में दो छोटे बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी माँ गंभीर...

मणिपुर में बम हमले में दो बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने की निंदा

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को बम से हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...