back to top

झूलेलाल वाटिका में बन रहा महलनुमा विशाल पंडाल

मनौतियों के राजा का उत्सव 19 सितम्बर से

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 18 वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 19 से 28 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जायेगा। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाला शहर का सबसे बड़ा श्री गणेश महोत्सव के लिए विशाल पण्डाल तेजी से तैयार हो रहा है। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि पण्डाल बनाने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले करीब एक माह से तैयार किया जा रहा है। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि पंडाल करीब 12000 वर्ग फुट में वातानुकूलित तैयार किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं व पुरुषों के अलग.अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी । उन्होंने बताया कि बप्पा के दरबार का मुख्य द्वार जो महलनुमा बन रहा है जो 72 फीट ऊंचा तैयार हो रहा है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति 6 फुट की सिद्धिविनायक की तर्ज पर तैयार हो रही है। उन्होंने बताया कि बप्पा की मूर्ति 18 सितंबर को पंडाल में पहुंचेगी।
उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शासन प्रशासन नगर निगम, पुलिस प्रशासन सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा और लखनऊ के सिद्धू महाराज के नेतृत्व में होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, संजय सिंह गांधी, शरद अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अखिलेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल आदि लोग लगे हुए हैं। आज सभी लोग पंडाल का निरीक्षण करने झूलेलाल वाटिका पहुंचे।

RELATED ARTICLES

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...