back to top

पाकिस्तान से पहली बार महाकुंभ आया श्रद्धालुओं का जत्था, सनातन संस्कृति देखकर अभिभूत हुए

महाकुंभनगर। सोशल मीडिया पर महाकुंभ की दिव्यता के बारे में देख-सुनकर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हिंदू श्रद्धालु खुद को यहां आने से रोक न सके। बृहस्पतिवार को सिंध से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का एक जत्था प्रयागराज पहुंचा। सेक्टर-9 में स्थित श्रीगुरुकार्ष्णि के शिविर में एक समाचार एजेंसी से बातचीत में सिंध से आए गोबिंद राम माखीजा ने बताया, हमने जब से महाकुंभ मेले के बारे में सुना है, तब से हमारी इच्छा थी कि हम यहां आएं। हम खुद को यहां आने से रोक नहीं सके।

मखीजा ने कहा, पिछले वर्ष अप्रैल माह में 250 लोग पाकिस्तान से प्रयागराज आए थे और गंगा में डुबकी लगाई थी। इस बार सिंध के छह जिलों-गोटकी, सक्कर, खैरपुर, शिकारपुर, कर्जकोट और जटाबाल से 68 लोग प्रयागराज पहुंचे हैं, जिनमें करीब 50 लोग पहली बार महाकुंभ में आए हैं। माखीजा ने कहा, यहां अजब आनंद आ रहा है, बेहद खुशी हो रही है… यहां का अनुभव बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल हम गंगा में डुबकी लगाएंगे। यहां आने पर हमें सनातन धर्म में जन्म लेने के गौरव की अनुभूति हो रही है।

सिंध प्रांत के गोटकी से आई 11वीं कक्षा की छात्रा सुरभि ने बताया कि वह पहली बार भारत आई है। उसने कहा, यहां पहली बार हमें अपने धर्म को गहराई से देखने-जानने का मौका मिल रहा है। बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं, सिंध से आई प्रियंका ने कहा, मैं पहली बार भारत और इस महाकुंभ में आई हूं। यहां अपनी संस्कृति को देखकर बहुत दिव्य अनुभव हो रहा है। मैं गृहणी हूं और भारत आना मेरा सबसे बड़ा सौभाज्ञ है। हम पैदा ही वहां हुए और मुस्लिमों के बीच ही रहे। सिंध प्रांत में हिंदुओं के साथ बहुत भेदभाव नहीं है, जैसा कि मीडिया दिखाती है। लेकिन अपनी संस्कृति को जानने का मौका हमें यहां आकर मिल रहा है।

भारत में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर अपने विचार प्रकट करते हुए सक्कर जिले से आए निरंजन चावला ने कहा, सिंध में ऐसा माहौल नहीं है कि लोग भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करें। लेकिन राजस्थान (पाकिस्तान के हिस्से वाला) जैसे कुछ इलाकों में हिंदुओं के लिए थोड़ी मुश्किले हैं। निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले चावला ने कहा, मैं भारत सरकार से निवेदन करना चाहूंगा कि वीजा जारी करने की प्रक्रिया थोड़ी आसान की जाए। अभी वीजा मिलने में छह महीने लग जाते हैं।

हालांकि, यहां आए जत्थे को सरलता से वीजा दिया गया, जिसके लिए हम भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं। चावला ने बताया, कल रात हम महाकुंभ के इस शिविर में आए और आठ फरवरी को यहां से रायपुर जाएंगे, जिसके बाद हम हरिद्वार की यात्रा करेंगे। हमारे जत्थे में लोग छह अस्थि कलश लेकर आए हैं, जिन्हें वे हरिद्वार में विसर्जित करेंगे। चावला ने कहा, हम लोग आज शाम को अखाड़ों के साधु-संतों से मिलने जाएंगे और पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

कांग्रेस बोलीं – चुनाव के कारण हुई पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

कांग्रेस बोलीं – चुनाव के कारण हुई पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार...

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह बालेन ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

काठमांडू । नेपाल में जेन जेड के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह...

शेयर बाजार और रुपये में ऐतिहासिक गिरावट… निवेशकों के डूबे अरबों रुपये

नई िदल्ली। वैश्विक बाजारों में छाई सुस्ती और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ...

ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई समिट 2026 ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं उद्यमशीलता में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया

मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने एक समावेशी, सशक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री के विजन को दोहराया नई दिल्ली...