back to top

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में संगम से एनेक्सी तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। सुबह 9:30 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर मंत्री एके शर्मा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की अस्मिता, बलिदानों और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान, हर कार्यालय और हर संस्था में तिरंगा अवश्य फहराएं। यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसे जन-जन तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।

तिरंगा यात्रा से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा लगाया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। इस तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ अधिकारी आशीष गोयल,पंकज कुमार, अनुज झा सहित नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी और स्थानीय जन उत्साह पूर्वक शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...