back to top

प्रदेश में संक्रमण से 59 की मौत, 4600 की रिपोर्ट पॉजिटिव

मरने वालों का आंकड़ा 2,300 के पार, अब तक मिले कुल 1.44 लाख संक्रमित

लखनऊ में सबसे ज़्यादा 652 नये मामले, 8 और की मौत

कानपुर नगर में मिले 289 संक्रमित, 4 की गयी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ़्तार कम होने के बजाये और घातक हो रही हैं। शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमण से 59 की जान चली गयी। इसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2300 के पार हो कर 2335 हो गया है।

शुक्रवार को मरने वालों में कानपुर नगर, बरेली के 4-4, वाराणसी, प्रयागराज, के 3-3, बलिया,मुरादाबाद, अयोध्या, शाहजहांपुर, बस्ती, सोनभद्र, लखिमपुर खीरी के 2-2, जौनपुर, देवरिया, बाराबंकी, सुल्तानपुर, महराजगंज, पीलीभीत, बहराइच, कन्नौज, संभल, मिर्ज़ापुर, सीतापुर, अमरोहा, प्रतापगढ़, फ़िरोज़ाबाद, फर्रुखाबाद, बदायूं, शामली, कौशाम्बी और हमीरपुर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 4600 नये केस मिले हैं। इसके बाद अब तक प्रदेश में कुल 1,44,782 मरीज़ मिल चुके हैं। हालांकि इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 92,526 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। लेकिन, एक्टिव मामलों की संख्या चिंता का सबब बनी हुई है। इस समय प्रदेश में 50,426 मामले एक्टिव हैं।

प्रदेश में सबसे ज़्यादा 652 मामले एक बार फिर राजधानी लखनऊ में सामने आये हैं। नये केस आने के बाद शहर और उसके आस-पास के इलाकों में अब तक मिले कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15 हज़ार के ऊपर जा कर 15,593 हो गयी है।

लखनऊ में शुक्रवार को संक्रमण से 8 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी में संक्रमण से अब तक 190 लोग दम तोड़ चुके हैं। यहां मौजूदा समय में 7,188 एक्टिव केस हैं। हालांकि एक्टिव मामलों की तुलना में अब तक 8607 मरीज़ इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो कर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

लखनऊ के बाद प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज़्यादा 289 केस कानपुर नगर में मिले हैं। वहां के अलावा कानपुर नगर में 289, गोरखपुर में 283, प्रयागराज में 213, वाराणसी में 162, ग़ाज़ियाबाद में 142, देवरिया में 127, कुशीनगर में 109, महराजगंज में 93 और सिद्धार्थ नगर में 90 संक्रमित मिले हैं।

RELATED ARTICLES

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

रोजाना दो मिनट रगड़े दोनों हथेलियां, होंगे कई जबरदस्त फायदे

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। सुबह-सुबह उठकर रोजाना लोग अपने काम में लग जाते हैं। लेकिन कई एक्सरसाइज ऐसी है जो सुबह उठकर 5 या दस मिनट...

जगन को हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का ज्ञान नहीं, भाजपा नेता ने साधा निशाना

अमरावती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एल. दिनाकर ने शनिवार को आरोप लगाया कि युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष वाई....

Latest Articles