back to top

यूपी में कोरोना के 5,809 मिले नए मरीज, कुल संख्या 3.48 लाख के पार पहुंची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 94 और लोगों के साथ प्रदेश में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या पांच हजार के पार हो गई है। वहीं, इस अवधि में संक्रमण के 5,809 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 94 और कोविड-19 मरीजों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की तादाद 5,047 हो गई है। कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा प्रयागराज में सात, लखनऊ में छह, मेरठ झांसी और देवरिया में चार-चार, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, बाराबंकी, उन्नाव और बिजनौर में तीन-तीन, मुरादाबाद, बलिया, शाहजहांपुर, मथुरा, गाजीपुर, इटावा, सुल्तानपुर, बदायूं, रायबरेली और फतेहपुर में दो-दो, गौतमबुद्घ नगर, आगरा, जौनपुर, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, हरदोई, मुजफ्फरनगर, गोंडा, पीलीभीत, बस्ती, प्रतापगढ़, चंदौली, सोनभद्र, फिरोजाबाद, हापुड़, कौशांबी, कासगंज और हमीरपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 5,809 नए मरीजों के समाने आने की पुष्टि की गई। सबसे ज्यादा 874 नए मामले राजधानी लखनऊ में आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 394 और प्रयागराज में 302 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 6,584 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। प्रदेश में इस संक्रमण से उबरने वाले मरीजों का प्रतिशत 79.96% हो गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,40,754 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक प्रदेश में 50,40,604 नमूनों की जांच हो चुकी है। प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक नई जन सुविधा का लोकार्पण किया है। कई बार नमूनों की जांच कराने वालों को रिपोर्ट देर से मिल पाती है।

इस समस्या को दूर करने के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। अब जांच कराने वाले लोग पोर्टल पर जाकर सीधे अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस मौके पर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की प्रणाली को मजबूत करने और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र के माध्यम से बेहतर सेवाएं संचालित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान की खरीद आगामी एक अक्टूबर से होगी इसके लिए मुख्यमंत्री ने क्रय केंद्रों को सुचारु रुप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...