back to top

यूपी में कोविड-19 के 5,776 नये मामले, 76 और की गयी जान

  • भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी कोरोना की चपेट में

  • लखनऊ में 823 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 13 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बाद अब भाजपा प्रयागराज से संसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गयी हैं। पिछले दिनों लखनऊ में रहने के दौरान उन्हें कुछ तकलीफ हुई तो जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बना हुआ है। गुरुवार को 5,776 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि महामारी से 76 और लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी लखनऊ में भी हालात ख़राब बने हुए हैं। यहां गुरुवार को 823 नये मामले मिले हैं, जबकि 13 और की मौत हो गयी है।

रीता जोशी ने अपने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुई हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग पिछले 24 घंटे में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’

वैसे उत्तर प्रदेश में पिछले दो-तीन महीनों से कोरोना संक्रमण कहर ढा रहा है। गुरुवार को मिले नये मामलों के प्रदेश में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,33,646 हो गयी है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी 3,693 हो गया है। गुरुवार को मरने वालों में कानपुर नगर के 5, बलिया, रायबरेली के 4-4, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, झांसी, बाराबंकी के 3-3, गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, गोंडा, संत कबीर नगर, मैनपुरी, बांदा के 2-2, ग़ाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, देवरिया, शाहजहांपुर, महराजगंज, आगरा, मुज़फ्फरनगर, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच, सुल्तानपुर, बिजनौर, प्रतापगढ़, अमरोहा, बदायूं, ललितपुर और आंबेडकर नगर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ में संक्रमण खतरनाक ढ़ंग से बढ़ रहा है। यहां गुरुवार को संक्रमण के 820 नये मामले मिले हैं, जिसके बाद अब तक मिले कुल केस की संख्या 30 हज़ार पार करके 30,141 हो गयी है। गुरुवार को हुई मौतों को मिले कर शहर और उसके आसपास के इलाकों में अब तक 413 लोगों की जान जा चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि लखनऊ में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में यहां 7,661 संक्रमण के एक्टिव केस हैं। हालांकि, अब तक 21,519 इलाज के बाद ठीक हो कर डिस्चार्ज भी किये जा चुके हैं।

लखनऊ के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में कानपुर नगर में 347, प्रयागराज में 342, गोरखपुर में 224, वाराणसी में 217, सहारनपुर 201, ग़ाज़ियाबाद में 183, मेरठ में 157, बरेली में 145, अलीगढ में 144, गौतम बुद्ध नगर में 138, मुरादाबाद में 137, अयोध्या में 123, महराजगंज में 110, बाराबंकी में 104 और कुशीनगर में 102 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...