back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 5571 नये मामले, लखनऊ में 760 की रिपोर्ट पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ़्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को प्रदेश के 75 में संक्रमण के 5571 नये मामले सामने आये हैं। संक्रमण से प्रदेश में 57 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ के हालात लगातार नाजुक बने हुए हैं। मंगलवार को यहां 760 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि 8 लोगों की संक्रमण से जान चली गयी है। प्रदेश में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। मंगलवार को मिले नये मामलों के बाद प्रदेश में अब तक कुल मिले संक्रमितों का आंकड़ा 2,22,154 हो गया।

इसी तरह महामारी से मरने वाले लोगों का आंकड़ा भी 3500 पार करके 3542 हो गया है। मंगलवार को मरने वालों में कानपुर नगर के 6, वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, हापुड़ के 3-3, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, देवरिया, जौनपुर, रामपुर, फतेहपुर के 2-2, झांसी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, संत कबीरफ नगर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, मऊ, रायबरेली, ललितपुर और बलरामपुर के 1-1 मरीज शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ के हालात में कोई सुधर नहीं

राजधानी लखनऊ के हालात में इतने दिन बीत जाने के बाद कोई सुधर नहीं हो रहा है। मंगलवार को मिले संक्रमितों समेत अब तक यहां कुल 28,598 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसी तरह मंगलवार को हुई 8 मौतों को जोड़ कर अब तक लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में महामारी से 387 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमे लखनऊ नगर निगम का एक कर्मचारी कमल वर्मा भी शामिल हैं। लखनऊ में नये मामलों की तरह एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

इस समय यहां 7334 मामले एक्टिव हैं। हालांकि, अब तक 20,348 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।
लखनऊ के अलावा कानपुर नगर में 370, गोरखपुर में 315, प्रयागराज में 301, अलीगढ में 166, मेरठ में 151, वाराणसी में 146, सहारनपुर में 145, बरेली में 133, मुरादाबाद में 121, देवरिया में 114, गाजियाबाद में 113, कुशीनगर में 109, अयोध्या में 104 और गौतम बुद्ध नगर में 102 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 55,538 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 28,270 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जो कि कुल का लगभग 50 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,76,677 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1,04,593 लोग होम आइसोलेशन में थे, जिनमें 76,323 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो चुके है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग थमार्मीटर और पल्स आॅक्सीमीटर साथ रखें।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...