back to top

51 कुण्डीय यज्ञ में दी गयीं सवा लाख आहुंतियां

सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास की ओर से आयोजन
लखनऊ। मदर्स प्राइड स्कूल जानकीपुरम के विशाल प्रांगण में सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास के तत्वावधान में आज 51 कुण्डीय यज्ञ एवं वेद कथा का आयोजन किया गया। यज्ञाचार्य आचार्य विश्वव्रत शास्त्री के निर्देशन में अलग अलग 51 कुण्डों पर सैकड़ों यजमानों ने उपस्थित होकर राष्ट्रकल्याण की पवित्र भावना से सवा लाख आहूतियां प्रदान कीं। वेद कथा करते हुए आचार्य जी ने पारिवारिक आदर्शों पर चर्चा करते हुए कहा कि वेद में पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए सामूहिक रूप में तथा व्यक्तिगत रूप में भी बहुत से सुंदर प्रेरणाएं दी गई हैं। परिवार के प्रत्येक सदस्य को परस्पर मिलकर, द्वेष भाव को छोड़कर रहना चाहिए, अर्थात् एक दूसरे के दु:ख में दु:ख और सुख में सुख अनुभव करने की भावना सदा बढ़ती रहे।इस प्रकार के विस्तृत सामाजिक जीवन का आरम्भ परिवार से ही होता है। जिस प्रकार पिता के उत्तम आदेशों का अनुपालन करना संतानों का कर्तव्य है उसी प्रकार संतानें अपनी माता की मनोभावनाओं का यथेष्ट सम्मान करते हुए व्यवहार करें। परिवार में जहां माता-पिता अपनी आने वाली संतान से आशा रखें वहां उनका स्वयं का भी कर्तव्य है कि उनके सम्मुख जीवन में पग पग पर अपने व्यवहार द्वारा ऐसा आदर्श उपस्थित करें कि जिसे देखकर सन्तानों को अपने माता-पिता पर गर्व अनुभव हो और वे अपने आप को भाग्यशाली समझे तथा प्रभु का हृदय से धन्यवाद करें। उनका संतान के प्रति उपदेश शब्दों से नहीं अपितु व्यवहारों से प्रस्तुत हो, इसलिए वेद ने कहा की पत्नी को पति से मधु के समान मधुर शांतिमय संभाषण करना चाहिए और ऐसा ही पति को भी। पति-पत्नी का परस्पर का यह आदर्श और दिव्य व्यवहार आने वाली संतति के लिए जीवन में पग पग पर प्रेरणा का स्रोत बनता रहेगा।कथा के मध्य आचार्या प्रियंका शास्त्री, कविता सहगल, सर्वमित्र शास्त्री व अनुराग मिश्र ने संयुक्त रूप से हम कभी माता-पिता का ऋण चुका सकते नहीं तथा जिस घर में हो प्यार, हो पितरों का सत्कार, खुश रहते हों नरनार वह घर कितना सुंदर है जैसे भजनों के गायन से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन सहगल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद् सदस्य मुकेश शर्मा उपस्थित हुए। संरक्षक डॉ. सत्यकाम आर्य ने व्यक्त किया कि महाकुम्भ के शुभावसर पर सम्न्न होने वाला यह पुरोगम राष्ट्रीय एकता,अखण्डता और राष्ट्रीय जनचेतना के लिए आवश्यक सिद्ध हुआ है। उन्होंनेने बताया कि यह आयोजन लगभग १९ वर्षों से चल रहा है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह बयान कर रही है कि उत्तम व्यवस्था और आकर्षक कार्यक्रम के कारण यह सफलता उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही है।
राष्ट्र रक्षा, गौ संवर्धन, गुरुकुल शिक्षा एवं सामाजिक सौहार्द्र के उद्देश्य से सम्पन्न इस आयोजन का यह प्रभाव हुआ है कि आगामी वर्ष १०१ कुण्डीय यज्ञ होना चाहिए, की जोरों से मांग है। संगठन के अध्यक्ष नवीन कुमार सहगल ने सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा किसबका साथ सबका विकास और घर- घर यज्ञ की भावना इस आयोजन की सफलता के आधार हैं। कार्यक्रम के आधार स्तम्भ श्री अरविंद गुप्त एवं न्यास के विविध आयोजनों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले संजय प्रसाद गुप्त,संतोष त्रिपाठी , अखिलेश मिश्र, संजीव मिश्र आदि ने आयोजन की साजसज्जा, धन संग्रह, प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...