back to top

संभल हिंसा में 400 उपद्रवियों की पहचान, आज सभी का पोस्टर लगाएगा जिला प्रशासन

संभल (उप्र). यूपी के संभल में 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर जिला प्रशासन बृहस्पतिवार को जारी करेगा। संभल के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेसिया ने बताया, 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद 400 से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है और अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया, अब तक 400 से अधिक लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। आज पोस्टर लग जाएंगे। आज ही दोपहर तीन बजे शांति समिति की बैठक है जिसमें यह चर्चा की जाएगी कि कितने लोगों के पोस्टर लगाए जाएं। यह पूछे जाने पर कि कितने लोगों के पोस्टर लगेंगे, उन्होंने कहा, अभी हम डिजाइनिंग कर रहे हैं और इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 400 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। पकड़े गए लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के पोस्टर लगाए जाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस मामले में विदेशी फंडिंग की भी बात सामने आ रही है, उन्होंने कहा कि किसी भी चीज से इनकार नहीं किया जा सकता। अभी जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 नवंबर को कहा था कि वह संभल हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर बनवाएगी और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई कराएगी तथा पथराव करने वालों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।

संभल पुलिस इस हिंसा में शामिल लोगों की कई तस्वीरें पहले ही जारी कर चुकी है। इन फोटोग्राफ में नौ व्यक्तियों की पहचान की गई और जिन लोगों ने चेहरे पर नकाब लगा रखी है, उनकी पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी गयी है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में हुआ मंचनलखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को आजाद...

नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प दिलाया

शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआलखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमंत धाम मंदिर...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...