back to top

दुनिया में कोरोना के 4.38 करोड़ मरीज, 3.22 करोड़ लोग हुए स्वस्थ

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 4.38 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 करोड़ 22 लाख 37 हजार 925 लोग रिकवर हो गए हैं। वहीं, 11.66 लाख लोगों की जान जा चुकी है। दुनियाभर में 24 घंटे में 1 लाख 4 हजार 130 मरीज मिले हैं और 1782 की मौत हुई है। वहीं, अमेरिका में 89.64 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं। अब तक यहां 2.31 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, आफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के नए डेटा के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 हजार हो चुकी है। मंगलवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स में 16 अक्टूबर तक 54,609 मौतें हुईं, जो 24 अक्टूबर को रजिस्टर की गई। वहीं, नेशनल रिकॉर्ड्स फॉर स्कॉटलैंड के पिछले हफ्ते दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, 18 अक्टूबर तक यहां 4376 मौतें हुई हैं।

नॉर्दर्न आयरलैंड स्टैटिस्टिक्स एंड रिसर्च एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर तक उत्तरी आयरलैंड में 942 जानें गई हैं। इंग्लैंड में 17 से 25 अक्टूबर के बीच 1,044 मौतें हुईं। इनमें वेल्स में 62 और उत्तरी आयरलैंड में 47 जानें गईं। वहीं, न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जर्मनी के इकोनॉमी मिनिस्टर पीटर अल्टमायर ने मंगलवार को कहा कि इस हफ्ते के अंत तक देश में हर दिन 20 हजार तक मामसले मिल सकते हैं। सितंबर के अंत में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा था कि क्रिसमस तक हर दिन 19,200 मामले आ सकते हैं।यहां मंगलवार को 11,409 केस मिले। देश में 4.51 लाख मरीज मिल चुके हैं।

उधर, रूस में पब्लिक प्लेस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही बार और रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक ही खुले रहेंगे। देश में 24 घंटे में 16,550 नए मरीज मिले हैं और 320 की मौत हुई है। मरीजों की संख्या 15 लाख 47 हजार 774 हो गई है। 26,589 की जान जा चुकी है। वहीं, 11 लाख 58 हजार 940 लोग रिकवर हो चुके हैं। एक दिन पहले 17,347 मरीज मिले थे।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

सीएम योगी ने जापान में भारतीय परिवार से की मुलाकात, बच्चे ने सुनाया ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’… देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। इससे ठीक पहले वे सिंगापुर यात्रा पर थे। सीएम योगी...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...