back to top

37 वें राष्ट्रीय खेल : भारोत्तोलक वंदना गुप्ता ने उत्तर प्रदेश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

लखनऊ। भारोत्तोलक वंदना गुप्ता ने गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।कैंपल स्पोर्ट्स विलेज में आयोजित भारोत्तोलन की स्पर्धा में महिला 76 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की वंदना गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टोटल 207 किग्रा वजन उठाते हुए स्वर्ण पदक जीता।इस स्पर्धा का रजत पदक पंजाब की हरमनप्रीत कौर ने टोटल 193 किग्रा वजन उठाकर अपने नाम किया। मणिपुर की संजरामबाम चानू को 192 किग्रा वजन के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इस स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव, उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ की अध्यक्ष सबीना यादव, उत्तर प्रदेश के उपदलनायक (डिप्टी चीफ डि मिशन) डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी भी मौजूद थे।इससे पूर्व के दिनों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक में दो रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।

इसके चलते उत्तर प्रदेश अब तक एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीत चुका है।पुरुष कलात्मक (आर्टिस्टिक) जिम्नास्टिक में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ वर्मा ने 74.45 स्कोर के साथ रजत पदक जीता। इस वर्ग का स्वर्ण हरियाणा के योगेश्वर सिंह और कांस्य एसएससीबी के गौरव कुमार ने अपने नाम किया।वहीं टीम स्पर्धा में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में उत्तर प्रदेश के पुरुषों ने रजत व महिलाओं ने कांस्य पदक जीते थे। पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में कड़ी टक्कर के बावजूद 7.25 अंक से पिछड़े उत्तर प्रदेश को 242.10 के साथ रजत पदक मिला। महिला आर्टिस्टिक ज़िम्नास्टिक में उत्तर प्रदेश को 142.30 के स्कोर के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

ईरान-अमेरिका संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट…होर्मुज जलडमरूमध्य का रणनीतिक महत्व

वाशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...