back to top

देश में मिले कोविड-19 के 37,724 नये केस, 648 और लोगों की मौत

  • कुल 1192915 संक्रमित 753049 मरीज हुए ठीक

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 37,724 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,92,915 हो गई। वहीं, उपचार के बाद 7,53,049 मरीज अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल एक दिन में सर्वाधिक 28,472 मरीज ठीक हुए। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 648 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28,732 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में 4,11,133 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और अभी तक 7,53,049 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। उसने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 63.13 प्रतिशत है। वहीं, कुल मामलों में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

21 जुलाई तक देश में 1,47,24,546 नमूनों की हुई जांच

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 648 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 246 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु में 75, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 61, उत्तर प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 35, गुजरात में 34, दिल्ली में 27, मध्य प्रदेश में 18, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा राजस्थान में नौ-नौ, तेलंगाना में सात, ओडिशा में छह, छत्तीसगढ़ में चार, गोवा में तीन, झारखंड में दो, केरल, पुडुचेरी, पंजाब और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 21 जुलाई तक देश में।,47,24,546 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 3,43,243 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई। कोविड-19 से अभी तक 28,732 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 12,276 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,690 तमिलनाडु में 2,626, गुजरात में 2,196, कर्नाटक में।,464, उत्तर प्रदेश में।,146, पश्चिम बंगाल में।,229, आंध्र प्रदेश में 758, मध्य प्रदेश में 756, राजस्थान में 577 और तेलंगाना में 429 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 से 364, पंजाब तथा जम्मू कश्मीर में 263, बिहार में 217, ओडिशा में 103, असम में 58, उत्तराखंड और झारखंड में 55 और केरल में 44 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुडुचेरी में 30, छत्तीसगढ़ में 29, गोवा में 26, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में आठ, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन और दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...