back to top

दुनिया भर में अब तक 37.55 लाख संक्रमित और 2.59 लाख लोगों की मौत

वॉशिंगटन/लंदन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 37 लाख 55 हजार 713 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 59 हजार 401 की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लाख 58 हजार 332 लोग ठीक हो चुके हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उनकी सरकार अगले रविवार को लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा करेगी।

सोमवार से नए नियम लागू हो जाएंगे। जॉनसन ने विपक्ष के नेता केर स्टार्मर की एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह जानकारी नहीं दी क्या-क्या छूट मिलेगी। संभावना है कि प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे। यूरोप में ब्रिटेन महामारी का केंद्र बनता जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा 29 हजार 427 लोग जान गंवा चुके हैं।

यूरोप में ब्रिटेन, इटली, स्पेन और फ्रांस में ही केवल एक लाख 9 हजार 886 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कतर एयरवेज ने चेताया है कि वह कोविड-19 महामारी की वजह से अपने कर्मचारियों में कटौती करेगी। हालात सुधरने पर कर्मचारियों को दोबारा भर्ती किया जाएगा। इस बीच, बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने 11 मई से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है।

इंटरनेशन काउंसिल ऑफ नर्सेज ने कहा है कि दुनियाभर में कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में 90 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी आ चुके हैं। वहीं, जापान में सरकार ने सोशल सोशल बिहैवियर की नई गाइडलाइन जारी की है। इस पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन दर्ज कराया है। यहां पर 31 मई तक कोरोना को लेकर बनाए गए नियम लागू रहेंगे। जर्मनी में केंद्र सरकार और 16 राज्यों की सरकारों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन को 5 जून तक बढ़ाने के लिए सहमति बनी है। वहीं, दक्षिण कोरिया में बुधवार को संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,806 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को वायरस के तीन नए केस मिले थे। बुधवार को सामने आए दोनों नए मामले विदेश से देश में आए हैं। 24 घंटे के दौरान एक भी मौत नहीं हुई है। यहां अब तक 255 जान जा चुकी है। देश में 9,333 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस बीच, रूस में लगातार चौथे दिन संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। इसके साथ ही यहां एक लाख 65 हजार 929 मरीज हो गए हैं। अब तक 21 हजार 327 ठीक हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से देश में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, नेपाल में सरकार ने लॉकडाउन 18 मई तक बढ़ा दिया है। कैबिनेट बैठक में यह फैसला लया गया।

एक मंत्री ने बताया कि यह फैसला भारत में संक्रमण की स्थिति और कम टेस्टिंग को देखते हुए लिया गया है। यहां अब तक संक्रमण के 82 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। भारत ने मदद के तौर पर नेपाल को 23 टन जरूरी दवाइयां भेजी हैं। उधर, ब्रिटेन में एक दिन में 693 लोगों की मौत हुई है और 4406 नए केस मिले हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 94 हजार 990 हो गया है। यहां प्रोफेसर लॉकडाउन के नाम से मशहूर प्रोफेसर नील फर्ग्यूसन ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर इस्तीफा दे दिया है।

वहीं, अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में अब तक 25 हजार 204 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तीन लाख 30 हजार 139 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को देर रात जारी किए गए आंकड़ों में नर्सिंग होम में 1,600 से ज्यादा ऐसी मौतों का पता चला, जिसकी जानकारी नहीं थी। 3 मई के आंकड़ों के अनुसार, नर्सिंग होम में 4813 लोगों की जान गई है। नए डेटा में नर्सिंग होम के उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जिनकी मौत अस्पताल में हुई है। वहीं, ट्रम्प ने कहा कि व्हाइट हाउस कोरोना टास्क फोर्स के स्थान पर अर्थव्यवस्था खोलने वाले समूह का गठन करेगा। जहां तक टास्क फोर्स का सवाल है उपराष्ट्रपति माइक पेंस और टास्क फोर्स ने बहुत अच्छा काम किया है।

सुरक्षित ओपनिंग के लिए हमें अलग से एक समूह का गठन करना होगा। पेंस की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर कोरोना की शुरूआत से देश का प्रभावी तरह मार्गदर्शन कर रही है। वहीं, ईरान में एक दिन में 1323 नए मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 74 जान गई थी। यहां संक्रमितों की संख्या 99 हजार 970 हो गई है, जबकि 6340 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, इटली में मरने वालों की संख्या 29,315 हो गई है। यहां अब तक 2 लाख 13 हजार 13 संक्रमित हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में ही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने मंगलवार को बताया कि 24 घंटे में 236 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...