back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 मामलों की पुष्टि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के और दो मामलों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अभी तक कुल 35 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शामली और नोएडा से एक-एक नए मामले का पता चला है जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा, “अभी तक प्रदेश में 35 लोग संक्रमित है, जिसमे 11 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है।” उन्होंने बताया कि 35 में से जो 11 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, उनमें से सात आगरा के, दो गाजियाबाद के और एक-एक लखनऊ एवं नोएडा के हैं। शेष लोगों की स्थिति स्थिर है।

अस्पतालों में किए गए इंतजामों की चर्चा करते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि इस समय 2,800 आइसोलेशन बेड हैं जिन्हें जल्द ही बढ़ाकर 11 हजार से अधिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम समय पर निजी अस्पतालों की मदद ले सकते हैं। प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच फिलहाल छह जगहों पर हो रही है। केजीएमयू, बीएचयू, एसजीपीजीआई, मेरठ मेडिकल कॉलेज, कमांड लखनऊ में जांच चल रही है। गोरखपुर और सैफई में जल्द ही जांच केंद्र शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...