back to top

डेंगू के 25 और मरीज

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। मौसम में बढ़ रही नमी डेंगू मच्छरों को पनपने का मौका दे रही हैं। इसका नतीजा है कि शहर में डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को विभिन्न क्षेत्रों से डेंगू के 25 मरीज मिले।

बीते चौबीस घंटों के दौरान शहर के अलीगंज में 4, चन्दरनगर में 3, सरोजनीनगर में 3, इन्दिरानगर में 4, चिनहट में 3, माल में 1, एनके रोड में 3, टूडियागंज में 2 और सिल्वर जुबली में 2 डेंगू पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि 245 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ख्यालीगंज, मेडिकल कालेज चैराहा, रहीमनगर चैराहा, विराजखण्ड-2 स्प्रिंग डेल स्कूल, अमौसी मेट्रो स्टेशन, पारस लॉन के पीछे रामनगर, हरिहरनगर नियर प्रखर ज्वैलर्स, कासा ग्रीन बगिया बाजार एवं उसके आस-पास लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव एवं फागिंग का कार्य कराया गया।

इसके अलावा मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया। लोगों को बताया गया कि वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे। प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदले, कूलर आदि में ज्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...

पुस्तक ‘तुम्हरे हमरे राम बराबर’ का विमोचन

यूपी प्रेस क्लब में हुआ विमोचन कार्यक्रमलखनऊ। पुस्तक तुम्हरे हमरे राम बराबर, इस बात का सुबूत है कि आज भी अभिव्यक्ति की पूरी आजादी...