back to top

कांवड़ यात्रा मार्गों पर 24 घंटे खाद्य निरीक्षण, ढाबा संचालकों को पहचान छुपाने की अनुमति नहीं: डीजीपी

लखनऊ। कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर योगी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। इस बार यात्रा मार्गों पर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। यूपी सरकार के अनुसार, कांवड़ यात्रा मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी 24 घंटे निरीक्षण करेंगे। रैंडम आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे और उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग पर किसी भी ढाबा संचालक को अपनी पहचान छुपाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसा माना जाएगा और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने आगे बताया कि यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अन्य राज्यों की पुलिस से भी समन्वय किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। इसके अलावा, रियल टाइम निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप,सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।

खाद्य पदार्थों की ओवररेटिंग (अनुचित मूल्यवृद्धि) की शिकायतों पर भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही सख्त निर्देश दिए हैं कि 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर मौजूद सभी विक्रेताओं को अपना नाम,पता और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से दर्शाना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...