back to top

बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान

पटना। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय एवं मुंगेर में सोमवार को कडी सुरक्षा के बीच जारी मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

संजय कुमार सिंह ने बताया

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय एवं मुंगेर में दोपहर 12 बजे तक क्रमश: 28.00 प्रतिशत, 23.08 प्रतिशत, 23.00 प्रतिशत, 24.60 प्रतिशत एवं 23.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही समस्तीपुर के दियारा इलाके में नाव से गश्त की व्यवस्था है। वहां सुरक्षा की दृष्टि से एक हेलीकॉप्टर भी तैनात है। पटना में एक एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था है।

सुचारू रूप से एवं निष्पक्ष मतदान के लिए

संजय ने बताया कि सुचारू रूप से एवं निष्पक्ष मतदान के लिए 16,239 कर्मी एवं 4,252 माइक्रो ऑब्जर्वर चुनावी ड्यूटी पर तैनात हैं। साथ ही 130 जगहों पर वेबकास्टिंग की व्यस्था की गई है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण वाले संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की कुल संख्या 8,834 है। इनमें से दरभंगा में 1664, उजियारपुर में 1600, समस्तीपुर में 1700, बेगूसराय में 1944 एवं मुंगेर में 1926 मतदान केंद्र है। संजय ने बताया कि चतुर्थ चरण वाले इन संसदीय क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि इन संसदीय क्षेत्रों के कुल 87.75 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 46,70,848 पुरूष मतदाता, 41,03,920 महिला मतदाता एवं 228 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इन संसदीय क्षेत्रों में चुनाव मैदान में मौजूद कुल 66 प्रत्याशियों में तीन महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...