back to top

यूपी में संक्रमण के 229 नये मामले, कुल संख्या हुई 6724

  • आठ और की मौत, अब तक महामारी से 177 की मृत्यु
  • लखनऊ में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव, अमेठी में सबसे ज्यादा 33

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 75 जिलों से संक्रमण के 229 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6724 हो गयी है। मंगलवार को ही संक्रमण से 8 और लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद अब तक मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 177 हो गया है।

मरने वालों में अलीगढ में 2, फिरोजाबाद, बाराबंकी, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, आंबेडकर नगर और चित्रकूट जिलों के एक-एक मरीज शामिल हैं। संक्रमण से सिद्धार्थ नगर में यह पहली मौत है। राजधानी लखनऊ में चार कोरोना और लोगों की रिपोर्ट पॉसिटिव आयी है। इनमे एक कैसरबाग, एक निशातगंज, एक महिला (विन्रम खंड) समेत दो गोमतीनगर में मिले हैं।

मंगलवार को सबसे ज्यादा 33 नए मामले अमेठी में मिले हैं। अमेठी के अलावा आजमगढ़ में 15, अयोध्या में 13, मेरठ, हापुड़ और आंबेडकर नगर में 10-10 नए मामले सामने आये हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में 2723 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 3824 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं।

सोमवार को कुल 865 पूल टेस्ट किए गए, जिसमें से 775 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 90 पूल 10-10 सैम्पल के थे। आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से कॉल किया जा रहा है। अब तक कुल 35,932 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई है। प्रमुख सचिव ने कहा कि आशा वर्कर्स द्वारा कामगारों व श्रमिकों के घर पर जाकर सम्पर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर जरुरत के हिसाब से कामगारों/श्रमिकों का सैंपल इकट्ठा कर जांच की जा रही है।

आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 9,01,543 कामगारों व श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया, इनमें 926 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए। ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 91,869 निगरानी समितियों के माध्यम से 72,45,753 घरों में रह रहे 3,63,83,287 लोगों से सम्पर्क किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि घरेलू उड़ान से सोमवार को 2,827 लोग आए हैं, उसमें से उत्तर प्रदेश के 2,007 लोग आए हैं, उनको होम क्वारंटाइन हेतु भेजा गया है। 721 लोग किसी कार्य से उत्तर प्रदेश में आए हैं। उन्होंने अपना विवरण दिया है। उनको क्वारंटाइन नहीं किया गया है, वे अपना कार्य करके वापस चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के पॉजीटिव मरीजों में 0-20 आयु वर्ग के 18.33 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 52.63 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 22.76 प्रतिशत तथा 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का प्रतिशत 6.29 है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...