back to top

229 दिनों बाद देश में कोविड-19 से 170 से कम मौतें हुई

नई दिल्ली। कोविड के नए मामलों में गिरावट एवं मरीजों के स्वस्थ होने की ऊंची दर के फलस्वरूप देश में इस महामारी के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और अब यह कुल संक्रमण का महज 2.13 फीसद रह गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने कहा कि देश में इस बीमारी से मर रहे मरीजों की संख्या भी घटी है। देश में 229 दिनों बाद सोमवार को 170 से कम ऐसी मौत हुईं।

मंत्रालय ने कहा, नए मामलों में गिरावट और मरीजों के स्वस्थ होने की ऊंची दर से देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हुई है। मंत्रालय के मुताबिक भारत में कुल उपचाराधीन मरीज घटकर 2.25 लाख रह गए हैं जो देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों का महज 2.13 फीसद है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,959 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। इससे उपचाराधीन मरीजों में 809 की कमी आई। देश में अब तक इस महामारी के 1,00,92,909 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उसने कहा, कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर आज की तारीख में सुधरकर 96.43 फीसद हो चुकी है। यह दुनिया की सबसे ऊंची दरों में एक है। पिछले 24 घंटे में दस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 78.56 फीसद मरीज स्वस्थ हुए। एक दिन में सर्वाधिक 4,659 मरीज केरल में स्वस्थ हुए जबकि महाराष्ट्र में 2302 और छत्तीसगढ़ में 962 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। मंत्रालय का कहना है कि 80.25 फीसद नए मामले नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्रित है।

केरल में सर्वाधिक 4545 नए मरीज सामने आए जबकि महाराष्ट्र में 3558 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 161 मरीजों की जान चली गई। इनमें 69.57 फीसद मरीजों की मौत छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 34 मरीजों ने जान गंवाई जबकि केरल एवं पश्चिम बंगाल में क्रमश: 23 और 19 रोगियों की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...