back to top

यूपी में 24 घंटे में कोविड19 संक्रमण के 213 नए मामले, कुल संख्या हुई 4353

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को कोविड19 संक्रमण के 213 नए मामले आने के साथ ही राज्य में इस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 4353 हो गई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, अब तक प्रदेश के 75 जिलों से कोरोना संक्रमण के 4353 मामले सामने आए हैं। प्रदेश के 72 जिलों में कोरोना के सक्रिय संक्रमण के मरीजों की संख्या 1805 है।

प्रसाद ने कहा, 213 मामले नए हैं। अब तक 2444 मरीज पूर्णतया स्वस्थ चुके हैं जबकि 104 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाई है। उन्हेंने बताया कि पूरे प्रदेश में 56, 019 आइसोलेशन एवं 26, 419 क्वारेंटाइन बेड हैं। वेंटीलेटर बेड की संख्या 1260 है। पूरे प्रदेश में 10, 201 लोगों को पृथकवास केन्द्रों में रखा गया है। प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या 27 है।

प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से 11 हजार से अधिक लोगों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि स्रर्विलांस टीमें लगातार सर्वेक्षण का कार्य कर रही हैं। कुल 78, 576 टीमों ने 64 लाख से अधिक घरों और इन घरों में तीन करोड 19 लाख से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया है।

उन्होंने बताया कि जो प्रवासी कामगार घर पर पृथकवास में रह रहे हैं, आशा कार्यकर्ता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। अब तक तीन लाख 72 हजार से अधिक प्रवासी कामगारों के स्वास्थ्य का सर्वेक्षण किया गया है और 414 लोगों को इंफ्लुएंजा या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई ना कोई लक्षण हैं। उनकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...