back to top

उप्र में कोविड-19 से 21 और लोगों की मौत, संक्रमण के 585 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गई। इस दौरान राज्य में इस संक्रमण के 585 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गई है।

इसके साथ ही इस वायरस से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कुल 585 नए मामले सामने आए हैं प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 6709 है। राज्य में अब तक 16629 लोग कोविड-19 को मात देकर संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

प्रदेश में अब मरीजों के संक्रमण मुक्त होने का दर 69.12 प्रतिशत हो गया है। प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के मामले में एक और प्रतिमान स्थापित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 जून तक जांच क्षमता 25,000 प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा था, जिसे प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 26489 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 758915 सैंपल जांचे जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...