back to top

देश में कोविड-19 के 20,035 नए मामले, 98.83 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त

नई दिल्ली। भारत में लगाातर 19वें दिन कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 1,02,86,709 हो गए, जिनमें से 98.83 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 20,035 नए मामले सामने आए।

वहीं 256 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,994 हो गई। आंकड़ों के अनुसार कुल 98,83,461 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.08 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 11 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,54,254 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.47 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 दिसम्बर तक कुल 17,31,11,694 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,62,420 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार वायरस से पिछले 24 घंटे में जिन 256 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 58, केरल के 30, पश्चिम बंगाल के 29 और छत्तीसगढ़ के 21 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 1,48,994 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 49,521, तमिलनाडु के 12,122, कर्नाटक के 12,090, दिल्ली के 10,536, पश्चिम बंगाल के 9,712, उत्तर प्रदेश के 8,364, आंध्र प्रदेश के 7,108 और पंजाब के 5,341 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में हुआ मंचनलखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को आजाद...

नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प दिलाया

शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआलखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमंत धाम मंदिर...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...