back to top

भारत में कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक 2,003 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 2,003 लोगों की मौत होने के बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,903 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,54,065 हो गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 2,003 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई है, उनमें से महाराष्ट्र के 1,409 लोग शामिल हैं, जिसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 5537 हो गई है।

वहीं, दिल्ली में 437 लोगों की जान गई, जिससे शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1837 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, मृतक संख्या में अचानक वृद्घि राज्यों द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों की वजह से है। महाराष्ट्र और दिल्ली ने पिछले दिनों के आंकड़ों से मिलान करने के बाद ए नए आंकड़े जारी किए हैं। वहीं, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 28, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के 18-18, मध्य प्रदेश के 11, पश्चिम बंगाल के 10, राजस्थान के सात, कर्नाटक के पांच और तेलंगाना के चार लोग मरने वालों में शामिल हैं।

उधर, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, पुडुचेरी और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,55,227 लोगों का इलाज जारी है और 1,86,934 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा, अब तक मरीजों के ठीक होने की दर करीब 52.79 प्रतिशत है। भारत में लगातार छठे दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है।

पूरी दुनिया से कोविड-19 के आंकड़ों का संकलन कर रहे जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या के मामले में भारत आठवें स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुल 11,903 मौतों में से, 5,537 लोगों की मृत्यु के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। इसके बाद दिल्ली में 1,837, गुजरात में 1,533, तमिलनाडु में 528, पश्चिम बंगाल में 495, मध्य प्रदेश में 476, उत्तर प्रदेश में 417, राजस्थान में 308 और तेलंगाना में 191 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

कोविड-19 से हरियाणा में 118, कर्नाटक में 94, आंध्र प्रदेश में 88, पंजाब में 72, जम्मू-कश्मीर में 63, बिहार में 41, उत्तराखंड में 25, केरल में 20 और ओडिशा में 11 लोगों की जान गई है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि असम और हिमाचल प्रदेश में आठ-आठ लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में छह-छह लोगों की मौत हुई है, जबकि मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मंत्रालय ने कहा कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्हें पहले से ही कोई बीमारी थी।

मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण के सर्वाधिक 1,13,445 मामले महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 48,019, दिल्ली में 44,688, गुजरात में 24,577, उत्तर प्रदेश में 14,091, राजस्थान में 13,216, पश्चिम बंगाल में 11,909 और मध्य प्रदेश में 11,083 मामले सामने आए हैं। हरियाणा में 8,272 , कर्नाटक में 7,530 और बिहार में 6,778 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में 6,841, जम्मू-कश्मीर में 5,298, तेलंगाना में 5,406, ओडिशा में 4,163 और असम में 4,319 मामले सामने आए हैं।

पंजाब में 3,371, केरल में 2,622, उत्तराखंड में 1,942 और झारखंड में 1,839 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। छत्तीसगढ़ में 1,781, त्रिपुरा में 1,092, गोवा में 629, हिमाचल प्रदेश में 560, मणिपुर में 500, लद्दाख में 649 और चंडीगढ़ में 358 मामले हैं। पुडुचेरी में 216, नगालैंड में 179, मिजोरम में 121, अरुणाचल प्रदेश में 95, सिक्किम में 70, मेघालय और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 44- 44 मामले हैं।

दादरा एवं नागर हवेली और दमन-दीव में कुल 45 मामले सामने आए हैं। मेघालय और अंडमान निकोबार में अब तक इस वायरस से संक्रमण के 44 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...