back to top

दुनिया में कोरोना से अब तक 2.51 करोड़ मरीज

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 51 लाख 63 हजार 150 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 75 लाख 6 हजार 54 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 46 हजार 734 की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में कोरोनावायरस का म्यूटेटेड वर्जन सामने आया है। जकार्ता के एजकमैन इंस्टीट्यूट फॉर मॉलिक्युलर बायोलॉजी ने इसकी जानकारी दी है। वायरस का यह वर्जन ज्यादा घातक तो नहीं, लेकिन 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।

इंस्टीट्यूट की डिप्टी डाइरेक्टर हेरावती सुडो ने बताया कि कलेक्ट किए गए सैंपल में कोरोना का डी614जी म्यूटेशन पाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, इसकी वजह जानने के लिए और अध्ययनों की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को संक्रमण के 2858 नए मामले सामने आए। एक दिन पहले शनिवार को रिकॉर्ड 3308 मामले आए थे। यहां अब तक एक लाख 72 हजार 53 मामले सामने आए हैं और 7343 लोगों की मौत हुई है।

डब्ल्यूएचओ ने कोरोनावायरस के इस म्यूटेटेड वर्जन की फरवरी में पहचान की थी। तब यह यूरोप और अमेरिका में फैल रहा था। यह सिंगापुर और मलेशिया में भी पाया गया है। वहीं, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 41 हजार 350 नए मामले सामने आए हैं और 758 मौतें हुई हैं। इसी के साथ यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 262 हो गया है। यहां साओ पाउलो में राज्य में 24 घंटे में 250 लोगों की जान गई। यहां अब तक 29 हजार 944 मौतें हुईं। देश में अब तक 38 लाख 46 हजार 945 मामले सामने आए हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड ने रविवार से ऑकलैंड से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। यहां दोबारा मामले सामने आने के बाद 17 अगस्त को लॉकडाउन लगाया गया था। बीते 24 घंटे में आॅकलैंड में सिर्फ दो नए मामले आए हैं। फिलहाल देश में 136 मरीज हैं, इनमें से 10 अस्पताल में भर्ती है। उधर, जर्मनी में संसद के सामने लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी मास्क लगाने और महामारी के चलते लगाई गई दूसरी पाबंदियां हटाई जाएं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...