back to top

दुनिया में कोरोना के 2.38 करोड़ केस, 1.63 करोड़ स्वस्थ

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 38 लाख 6 हजार 794 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 63 लाख 56 हजार 848 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 16 हजार 950 की मौत हो चुकी है। चीन के मुस्लिम बहुल राज्य शिनजियांग की राजधानी उरमकी में सरकार संक्रमण रोकने का क्रूर तरीका अपना रही है। लोगों को उनके ही घरों में बेड़ियों से जकड़कर दवा खाने को मजबूर किया जा रहा है। एक महीने से ज्यादा समय से यहां लॉकडाउन लगाया गया है।

लोगों ने सरकार की इस ज्यादती के खिलाफ ऑनलाइन कैम्पेन शुरू किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो के अपने अकाउंट डिलीट करने और जुल्म से जुड़ी तस्वीरों को शेयर नहीं करने की चेतावनी दी है। हालांकि, इसके बावजूद दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की जा रही है। वहीं, ब्रिटेन की कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मंगलवार को कहा कि एंटीबॉडी ट्रीटमेंट का ट्रायल शुरू कर दिया है।

देश में अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 41 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं। वहीं, वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि ब्लड प्लाज्मा से संक्रमितों का सुरक्षित और कारगर इलाज होने के काफी कम सबूत हैं। डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने सोमवार को ट्रम्प की ओर से अमेरिका में प्लाज्मा की मदद से मरीजों के इलाज को मंजूरी देने पर यह बात कही।

वहीं, कोलंबिया में देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 51 हजार 696 हो गया है। अब तक यहां 17 हजार 612 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 63 हजार 705 हो गया है। अब तक यहां 60 हजार 800 मौतें हुई हैं। वहीं, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख 22 हजार 861 हो गया है। अब तक 1 लाख 15 हजार 309 लोगों की जान गई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...