back to top

यूपी में एक दिन सामने आये 1901 नये मरीज, 25 और मौतें

लखनऊ में 240 संक्रमित, पांच लोगों की मौतें

लखनऊ। सूबे में कोरोना संक्रमण का वर्तमान रिकवरी दर 93.95 प्रतिशत है, जबकि पॉजिटिविटी दर 1.3 प्रतिशत है। फिर भी कुछ जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, मेरठ व गाजियाबाद की स्थिति अभी भी सामान्य होने का नाम नहीं ले रही है। सूबे में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1901 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले लखनऊ में ही 240 संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 25 और मौतें हुई। ऐसे में अबतक इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 7180 हो गयी है। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,95,421 हो गयी है। लखनऊ के हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे है। यहां चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 240 हो गयी। यहां शनिवार को 5 मौतों को मिलाकर 915 की संख्या हो गयी है। गाजियाबाद में 100, गौमतबुद्धनगर में 145, मेरठ में 132, आगरा में 56, प्रयागराज में 64, कानपुर नगर में 98, सहारनपुर में 23, अलीगढ़ में 49 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि देश के कुछ प्रदेशों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण न बढ़े इसके लिए सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी एवं सर्तकता के साथ कोविड-19 के गाइडलाइन मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। हॉटस्पॉट के 8245 एरिया है तथा कन्टेनमेंट के 8620 जोन हैं।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,61,081 सैम्पल की जांच की गयी। आरटीपीसीआर के माध्यम से 65,712 ट्रूनेट मशीन के द्वारा 2042 तथा रैपिड एन्टिजन किट द्वारा 93,327 टेस्ट किये गये। प्रदेश में अब तक कुल 1,59,23,624 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1894 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 22,991 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव मरीजों में 10,408 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...