back to top

उप्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 19 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड19 से संक्रमित 19 और लोगों की मौत होने के साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 569 हो गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड19 से संक्रमित कुल 569 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार तक यह आंकड़ा 550 था।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 11601 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 63.31 हो चुका है। प्रसाद ने बताया कि इस वक्त 6252 लोगों को पृथक वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 7502 लोगों को फेसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है। इनके नमूने लेकर उनके संक्रमण की स्थिति के आकलन के बाद उनकी चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी। रविवार को प्रदेश में 15 हजार 79 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक पांच लाख 74 हजार 340 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही एंटीजेन जांच भी शुरू की जाएगी। पहले चरण में यह जांच लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर नगर में शुरू की जा रही है। उसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों के जिलों में भी इस परीक्षण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लक्षित सैम्पलिंग का काम लगातार चल रहा है। अब तक प्रवासी श्रमिकों के बाद वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, बालगृहों, कारागारों, नगरीय मलिन बस्तियों, अस्पतालों में रैण्डम सैम्पलिंग की जा चुकी है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हम लगातार ऐसे समूहों की जांच कर रहे हैं जो लगातार चलतेफिरते रहते हैं या फिर जिन्हें कोविड19 संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में से ज्यादातर पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...