back to top

गुड़म्बा में 19 अवैध रो-हाउस भवन, ठाकुरगंज में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील…मॉड गैलेक्सी सिटी के 09 अवैध रो-हाउस पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजनौर स्थित अवैध मॉड गैलेक्सी सिटी पर बुलडोजर चलाया। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान लगभग 9,500 वर्गफिट क्षेत्रफल में निर्मित किये गये 09 रो-हाउस भवनों को ध्वस्त किया गया। वहीं, गुड़म्बा में 19 अवैध रो-हाउस भवन व ठाकुरगंज में 03 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बिजनौर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में बिल्डर मोहम्मद इमरान की ओर से अवैध रूप से मॉड गैलेक्सी सिटी विकसित करते हुए रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना लगभग 9,500 वर्गफिट क्षेत्रफल में निर्मित किये जा रहे इन 09 रो-हाउस भवनों के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने बुधवार को स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 09 रो-हाउस भवनों के अवैध स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ठाकुरगंज में जल निगम रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि सैय्यद सिबते मोहम्मद द्वारा 150 वर्गमीटर, चन्द्र प्रकाश अवस्थी की ओर से 200 वर्गमीटर और जगदेव सिंह की ओर से लगभग 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्डों पर अवैध रूप से व्यावसायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। उक्त तीनों अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि सिद्धार्थ, एएम अंसारी, मोहम्मद जोएब व अन्य की ओर से गुड़म्बा में कंचना बिहारी मार्ग पर लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 10 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह जितेन्द्र जुमनानी की ओर से लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर 04 रो-हाउस भवन और बिल्डर अलताब द्वारा 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 05 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे इन 19 रो-हाउस भवनों को सील कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

रक्षा से उर्जा तक, यूपी में दीर्घकालिक संभावनाएं: कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में...

समावेशी विकास और सुशासन से बदला उत्तर प्रदेश का स्वरूप : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद एक ऐतिहासिक परिवर्तन का अनुभव किया है और आज यह भारत की विकास यात्रा का...

प्रदेशभर में 9 दिवसीय भव्य आयोजन, हर जनपद में दिखेगी विकास की झलक

26 मार्च तक मेलों, प्रदर्शनी, संवाद, रोजगार और सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने...

योगी सरकार के नौ साल का डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने बताया सुशासन व विकास का प्रतीक

2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का भरोसा, 2047 तक यूपी विकसित प्रदेश बनेगा लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विकास और समृद्धि...