back to top

देश में 1,76,498 लोगों का चल रहा है इलाज : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में पिछले 20 दिनों से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक है। वहीं देश में अभी 1,76,498 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है ,जो कुल मामलों का 1.65 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13,320 लोगों के ठीक होने के बाद देश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,59,305 हो गई। इस अवधि में कोविड-19 के 12,689 नए मामले भी सामने आए।

मंत्रालय ने कहा, पिछले सात दिनों में 10 लाख की आबादी पर रोजाना 69 मामले ही सामने आ रहे हैं, जो सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार केन्द्र की परीक्षण, संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने, इलाज की बेहतर तकनीक वाली सक्रिय रणनीति की वजह से यह संभव हो पाया है। इसके साथ ही, 27 जनवरी तक 20,29,480 लोगों को देशभर में कोविड-19 के टीके लग चुके थे।

पिछले 24 घंटे में 194 सत्र में 5,671 टीके लगाए गए। देश में टीके लगाने के लिए अभी तक 36,572 सत्रों का आयोजन हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 84.52 प्रतिशत लोग नौ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। केरल में सबसे अधिक 5,290 लोग संक्रमण मुक्त हुए। वहीं महाराष्ट्र में 2,106 और कर्नाटक में 738 लोग ठीक हुए। वहीं, कोविड-19 के 84 प्रतिशत से अधिक मामले सात राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। केरल में सबसे अधिक 6,293 नए मामले सामने आए।

इसके बाद महाराष्ट्र में 2,405 और कर्नाटक में 529 नए मामले सामने आए। इस अवधि में वायरस से मौत के 83.94 प्रतिशत मामले सात राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से ही थे। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 47, केरल में 19 और छत्तीसगढ़ में 14 लोागें की मौत इस दौरान वायरस से हुई। मंत्रालय ने कहा, भारत में पिछले सात दिनों से 10 लाख की आबादी पर एक व्यक्ति की मौत हो रही है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...