back to top

यूपी में कोरोना के 1664 नए मामले, मृतकों का संख्या 955 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1664 नए मामले सामने आए जबकि 21 और लोगों की मौत के साथ ही संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 955 हो गई।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1664 नए मामले सामने आए हैं जबकि 869 लोग पूर्णतया उपचारित होकर घर गए और 21 लोगों की मौत हो गई।

इस प्रकार संक्रमण के कुल मामले 38, 130 हो गए हैं जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 12, 972 है। उन्होंने बताया कि 24, 203 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं और संक्रमण के कारण मृतकों का आंकड़ा 955 पर पहुंच गया है। अवस्थी ने बताया कि रविवार को लगभग 36 हजार टेस्ट किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड हेल्पडेस्क के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। कुल 19, 268 से अधिक मामलों में जांच की गई और कोविड हेल्पडेस्क के माध्यम से 1427 मरीज चिन्हित किए गए जो लक्षणात्मक थे।

RELATED ARTICLES

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

वित्तीय वर्ष 2026-2027 भाषण: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पूरा बजट भाषण

लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9 लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट…रोजगार-निवेश और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...