back to top

विदेश से लौटे 16 लोग लापता, शासन को भेजी गई सूचना

बहराइच(उप्र)। विदेश यात्रा से उत्तर प्रदेश के बहराइच लौटे जिले के 190 लोगों में से 16 लोगों को स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन अभी तक तलाश नहीं सका है। इन लोगों की तलाश के लिए शासन को सूचना भेजी गई है।

विदेशी यात्रियों की निगरानी कर रहे मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) प्रदीप यादव ने गुरुवार को बताया कि विदेश से आए सभी 16 लापता लोगों की तलाश में स्थानीय पुलिस और अभिसूचना इकाई को लगाया गया है और सरकारी रिकार्ड में मौजूद इनके मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग की जा रही है।

सीआरओ ने कहा कि ऐसा लगता है कि इन लोगों ने अपना पासपोर्ट तो बहराइच के पते से बनवाया होगा लेकिन बाद में ए कहीं और जाकर बस गए होंगे। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा से भारत वापस आने पर संभवत: ये बहराइच आए ही नहीं होंगे। इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने गुरूवार को बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बाद से आव्रजन विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर चीन, थाईलैंड, दुबई, ईरान, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, कुवैत, मस्कट और शारजाह सहित विभिन्न देशों से भारत पहुंचे 190 ऐसे लोगों की सूची बनाई गई है जिनके पासपोर्ट में बहराइच निवास दर्ज है।

उन्होंने बताया कि इनमें से 16 लोगों की अभी तक कोई जानकारी न तो जिला प्रशासन के पास है और न ही स्वास्थ्य विभाग के पास। तीन लोग दूसरे राज्यों में अपना आगमन दर्ज करा चुके हैं। शेष 171 लोगों में से अधिकांश तक पुलिस और राजस्व विभाग की मदद से स्वास्थ्य विभाग पहुंच चुका है तथा शेष तक शीघ्र पहुंच रहा है। इन सबको अपने अपने घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है।

सिंह ने बताया कि जिन लोगों तक स्वास्थ्य टीम पहुंच चुकी है उनके घर के बाहर हरे रंग का क्वारेंटाइन स्टिकर चस्पा किया गया है। स्टिकर में लिखा है, “ये विदेश से लौटे हैं। इन्हें अपने घर में अलग कमरे में रहने की सलाह दी गई है। कृपया ….. तारीख तक इनके घर न जाएं।”

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि घर में क्वारेंटाइन किए गए विदेश यात्रा से लौटे इन लोगों के गांव में जाकर ग्राम प्रधान को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वो क्वारेंटाइन की तारीख तक इन्हें घर से बाहर न निकलने दें। सिंह ने कहा कि “राहत की खबर यह है कि टेस्टिंग के लिए बहराइच से भेजे गए सभी आठ संदिग्ध मरीजों के सैम्पल कोविड 19 जांच में निगेटिव पाए गए हैं।”

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...