back to top

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव
एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह एवं महिला सम्मान 2026

लखनऊ। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन तथा सेक्टर-25 इंदिरा नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से रामायण पार्क, सेक्टर-25, इंदिरा नगर, लखनऊ में होली मिलन समारोह एवं महिला सम्मान 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के आशीर्वाद से एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सर्वप्रथम भारत की भावना को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खरकवाल, विधायक श्रीमती जय देवी कौशल, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा एवं पवन कुमार सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद श्री भृगुनाथ शुक्ला तथा युवा समाजसेवी श्री नीरज सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन और सेक्टर-25 इंदिरा नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और समावेशी विकास के लिए महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आयोजन उन महिलाओं के सम्मान का मंच है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज को प्रेरित किया है तथा समाज में सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत की है। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज में सकारात्मक बदलाव की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रतिभाशाली और समर्पित महिलाओं को सम्मानित करने से समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है।
समारोह का मुख्य आकर्षण महिला सम्मान 2026 रहा, जिसके अंतर्गत समाज, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, पत्रकारिता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रीमती सरिता शर्मा, डॉ. तारु सक्सेना, प्रो. मंजुला उपाध्याय, श्रीमती निशा गुप्ता, प्रो. (डॉ.) अपर्णा मिश्रा, प्रो. (डॉ.) मंजू अग्रवाल, श्रीमती आकांक्षा अस्थाना, श्रीमती अनामिका यादव, श्रीमती इंदु भदौरिया, श्रीमती रचना गोविल, श्रीमती स्निग्धा रितेश, डॉ. शुभा शुक्ला, डॉ. अंजली गुप्ता, मेजर अंजना श्रीवास्तव तथा प्रो. (डॉ.) वीना सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी सम्मानित महिलाओं को स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, भगवान नृसिंह होलिका दहन का मंचन, देश भक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति तथा एमिटी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, काव्य-पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया।

RELATED ARTICLES

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

फूलो की होली से सराबोर हुआ फगुआ उत्सव

इंदिरा नगर मे संपन्न हूआ इस उत्सवलखनऊ। होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं.गीले शिकवे भूल के दोस्तों...