back to top

देश में कोरोना के 14,989 नए मामले, 98 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 14,989 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,39,516 हो गई। वहीं, देश में एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.7 लाख से अधिक दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 98 और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,57,346 हो गई।

देश में संक्रमित 1,70,126 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.53 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार संक्रमित हुए 1,08,12,044 लोग स्वस्थ हो गए है, यानी लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.06 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों की मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में दो मार्च तक 21,84,03,277 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,85,220 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी। पिछले 24 घंटे में जिन 98 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 54, केरल में 16 और पंजाब में 10 लोगों की मौत हुई।

संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,57,346 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 52,238, तमिलनाडु में 12,502, कर्नाटक में 12,343, दिल्ली में 10,911, पश्चिम बंगाल में 10,270, उत्तर प्रदेश में 8,728 और आंध्र प्रदेश में 7,169 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...