back to top

पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बारातियों को ले जा रहे तीन वाहनों और पत्थर लदे एक ट्रक में टक्कर होने से चार बच्चों सहित 14 बारातियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा धुपगुड़ी ब्लॉक के जलढाका इलाके में मंगलवार रात को हुआ।

उन्होंने बताया कि बारातियों की कार सड़क पर वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग के बजाय विपरीत दिशा से धुपगुड़ी की ओर जा रही थी और घने कोहरे की वजह से यह टक्कर हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को ढाई-ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

सीएम ने पुरुलिया में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देगी। बनर्जी ने कहा कि मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, जान के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन, हम पीड़ित परिवार से कहना चाहते हैं कि सरकार उनके साथ है। हम मृतकों के परिजन और घायलों को मुआवजा प्रदान कर रहे हैं। हमारे स्थानीय विधायक सौरभ चक्रवर्ती वहीं पर हैं और मंत्री अरूप बिस्वास भी वहां जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया तथा मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल हुए 10 लोगों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

एनटीटी डेटा, एरिक्सन ने निजी 5जी, ‘फिजिकल एआई’ के विस्तार के लिए मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता एनटीटी डेटा और दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने उद्यमों में निजी...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

राजस्थान: गहलोत का भाजपा पर सिलिकोसिस मरीजों की अनदेखी का आरोप

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर सिलिकोसिस मरीजों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। उन्होंने...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...