back to top

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते भीषण टक्कर, दो किलोमीटर लगा लंबा जाम,13 लोग घायल

उन्नाव। लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 245 के पास आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में बस, ट्रक और कई कारें शामिल थीं। हादसे में करीब 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे वाहन एक-के-बाद-एक टकराते चले गए। कुछ ही पलों में कई वाहन आपस में भिड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बेहटामुजावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही यूपीडा (UPIDA) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ भेजा गया, जहां सभी का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया जा सका। इस दौरान पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया।

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और तेज रफ्तार है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और आगे चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

इन 13 लोगों के घायल होने की पुष्टि

  • रत्नेश चौरसिया (20) पुत्र विश्वनाथ चौरसिया, निवासी राजेंद्र नगर, सुल्तानपुर
  • लीला (27) पुत्र जयपाल, निवासी हिसार, हरियाणा
  • रितेश (25) पुत्र गोविंद, निवासी बेगूसराय, बिहार
  • रेनू यादव (37) पत्नी रामशरण, निवासी निमियापुर, अमेठी
  • प्रमिला (38) पत्नी शंकर, निवासी निमियापुर, अमेठी
  • सोनिया (30) पुत्री राजाराम यादव, निवासी निमियापुर, अमेठी
  • प्रमोद (35) पुत्र राजाराम यादव, निवासी निमियापुर, अमेठी
  • विक्रम यादव (25) पुत्र गोविंद, निवासी बेगूसराय, बिहार
  • दीपू जायसवाल, पुत्र मोहन जायसवाल, निवासी किशुनपुर मितौली बाजार, महराजगंज
  • लक्ष्मीना (60) पत्नी मोहन जायसवाल, निवासी किशुनपुर मितौली बाजार, महराजगंज
  • नीतीश मिश्रा, पुत्र रामजी, निवासी खेमरिया कला, विंध्याचल
  • विवेक (26) पुत्र श्रीराम, निवासी मिलाएंन बढ़पुर, इटावा
  • शिवम (26) पुत्र राकेश, निवासी मिलाएंन बढ़पुर, इटावा

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...