back to top

दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ लोग संक्रमित, 5.36 लाख की मौत

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 15 लाख 55 हजार 414 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 लाख 34 हजार 456 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 36 हजार 720 की जान जा चुकी है। इजराइल में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर फिर से क्लब, जिम और बार बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार के नए आदेशों के मुताबिक धार्मिक स्थल पर केवल 19 लोग जुट सकेंगे इसके साथ ही बंद रेस्टोरेंट में 20 और खुले में 30 से ज्यादा लोग मौजूद नहीं रहेंगे। उधर, कोरोना महामारी का असर ब्रिटेन की कई यूनिवर्सटी में पड़ा है।

इंस्टीट्यूट ऑफ फिस्कल स्टडीज (आइएफएस) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर सरकार से बेलआउट पैकेज नहीं मिला तो यहां की 13 यूनिवर्सिटी बंद हो जाएंगी। उधर, पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जफर मिर्जा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी और यूसुफ रजा गिलानी भी संक्रमित पाए गए थे।

पाकिस्तान में अब तक 2 लाख 33 हजार 526 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां 4808 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, दक्षिण अफ्रीका की अकेली हिंदू पॉलिटिकल पार्टी के फाउंडर और लीडर जयराज बाचू की कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। 75 साल के बाचू डरबन में रहते हैं। उधर, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने यूरोपीय देशों के साथ मौतों के आंकड़ों की तुलना करने से इनकार किया है। मैक्सिको पांचवां देश है, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

स्पेन और फ्रांस की जनसंख्या मैक्सिको से कम है। हमारे देश में मरने वाले हर व्यक्ति स्पेन में मारे गए तीन व्यक्तियों के बराबर है। हम इसकी तुलना नहीं कर सकते। यहां अब तक 30,639 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2.56 लाख संक्रमित हुए हैं। वहीं, बोलीविया की स्वास्थ्य मंत्री इडी रोका संक्रमित पाई गई हैं। पिछले चार दिनों में वे तीसरी कैबिनेट मंत्री हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

फिलहाल, उनकी हालत ठीक है और वे आइसोलेशन में हैं। 1.1 करोड़ की आबादी वाले देश में 38 हजार लोग संक्रमित हैं। इस बीच, ब्राजील में रविवार को 26 हजार 51 संक्रमित मिले हैं और 602 लोगों की जान गई। देश में अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं, सोमवार से यहां बार, रेस्टोरेंट, ब्यूटी सलून, बार्बरशॉप और एस्थेटिक क्लीनिक खोले जाएंगे। स्ट्रीट शॉप और मॉल 6 घंटे के लिए खुलेंगे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...