back to top

दो दिनों में हुआ 2.16 करोड़ लोगों को 125940 टन राशन वितरित

लखनऊ। राष्ट्रीय राशन कार्ड पोर्टबिलिटी योजन के तहत अब तक जिले के अंदर 86,989 और 7059 जिलों के बाहर लाभार्थियों ने योजना का लाभ उठाया है। उत्तर प्रदेश के एक लाभार्थी ने पोर्टबिलिटी का लाभ उठाते हुए कर्नाटक से राशन लिया है। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 01 मई से सामान्य वितरण साइकल में गेंहूं और चावल दोनों वितरित हो रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार तक 51.33 लाख परिवारों के 2.16 करोड़ लोगों को 125940 टन राशन वितरण हुआ। अब तक 86 लाख परिवारों के 3.64 करोड़ लोगों को 2.12 लाख टन राशन दिया गया है। कुल लक्षित वितरण का करीब 27 प्रतिशत वितरण हुआ। अंत्योदय कार्डधारकों, श्रमिकों, मजदूरों को नि:शुल्क वितरण हो रहा है।

प्रवक्ता के बताया कि फिलहाल उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्य (आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश) तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के लाभार्थी आपस में राशन पोर्टबिलिटी का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही साथ प्रवासी मजदूरों को इस योजना का विशेष लाभ मिलेगा।

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी की विषम परिस्थियों में लाकडाउन से प्रभावित श्रमिकों, दैनिक मजदूरों तथा अन्य राज्यों में प्रवासी उत्तर प्रदेश के निवासियों की विशेष सुविधा हेतु भारत सरकार की योजना के तहत राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी की शुरूआत शुक्रवार से की गयी है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश का कोई लाभार्थी अन्य राज्य से तथा अन्य राज्य का कोई भी लाभार्थी उत्तर प्रदेश से बने किसी भी राशन कार्ड की राशन संख्या मात्र बताकर राशन ले सकता है।यह सुविधा आधार आधारित वितरण एवं पिछले 6 माह से सक्रिय राशन कार्डों पर ही होगी।

15 मई से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क वितरण शुरू किया गया जाएगा। इसमें सभी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल नि:शुल्क दिया जाएगा। कोरोना की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अब तक करीब 4.24 लाख नए राशन कार्ड बनाए गए ताकि मजदूर/नरेगा श्रमिक तथा अन्य जरूरतमंद को राशन मिल सके। दिव्यांग/निशक्त जनों तथा हाट्स्पाट में कम्प्लीट लाकडाउन की स्थिति में राशन की होम डिलीवरी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...