back to top

देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,223 लोगों की मौत, 37,776 संक्रमित

नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े अर्धसैन्य बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दिल्ली स्थित एक बटालियन में कोविड-19 से संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है। ये जवान राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित बल की 31वीं बटालियन के हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

इस बीच, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बटालियन के कुल 135 जवान संक्रमित पाए गए हैं। यूनिट से कुल 480 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 458 की रिपोर्ट आ चुकी है और 22 का इंतजार किया जा रहा है।

नमूनों के त्वरित संग्रह को सुनिश्चित करने के लिए बटालियन के परिसर में एक सचल कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला तैनात किया गया है। परिसर में और इसके आसपास एक विशेष संक्रमण-मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादातर संक्रमित कर्मियों में इस जानलेवा बीमारी के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। इन्हें मंडोली में दिल्ली सरकार के एक पृथक केंद्र में भर्ती कराया गया है।

इस यूनिट के 12 कर्मी शुक्रवार को संक्रमित पाए गए थे और 55 वर्षीय एक उपनिरीक्षक की इस हफ्ते की शुरुआत में मौत हो गई थी। किसी एक ही बटालियन में इतनी अधिक संख्या में कर्मियों के संक्रमित पाए जाने से अर्द्धसैन्य बल में चिंता पैदा हो गई है। इस बटालियन में एक हजार से अधिक जवान हैं। सीआरपीएफ ने सामान्य आदेश जारी किया था कि छुट्टी से लौटने वाले या कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले किसी भी जवान को 14 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से पृथक रहना होगा।

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,223 हो गई, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा भी 37,776 पर पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई और 2,411 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,565 मरीजों का इलाज चल रहा है और 10,017 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

एक मरीज देश से बाहर चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 26.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस वायरस से शुक्रवार शाम से शनिवार तक 24 घंटों में 71 मौतों हुई । इनमें महाराष्ट्र में 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, कर्नाटक में तीन, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो और बिहार, हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इस वायरस से अब तक सबसे अधिक लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में 485 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...