back to top

उत्तर प्रदेश में तबलीगी जमात के 1203 लोग चिन्हित किए गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबलीगी जमात के 1203 लोगों को अब तक चिन्हित किया गया है और उनमें से 897 लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, पूरे प्रदेश में तबलीगी जमात पर कार्वाई करने के लिए पिछले तीन दिनों से अभियान छेड़ा गया है और ऐसे में बहुत अधिक संख्या में लोगों को, जहां जहां भी वे मस्जिदों में थे, जहां जहां भी वे धार्मिक स्थलों पर थे, उनको बुला कर पृथक केंद्रों में डाला गया है।

अवस्थी ने कहा, अब तक 1203 लोगों को चिन्हित किया गया है और 897 लोग ऐसे हैं जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि 290 से अधिक ऐसे लोग हैं जो विदेशी हैं। उनको भी चिन्हित करके कार्वाई की गई है। लगभग 228 पासपोर्ट रखवा दिए गए हैं और इसके अलावा 16 जनपदों में 35 एफआईआर दर्ज की गई है।

अवस्थी ने बताया कि फॉरेनर्स एक्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और एपिडेमिक्स एक्ट में जो भी धाराएं लगती हैं, वो कार्वाई सुनिश्चित कर दी गई है। जिन लोगों को क्वॉरेंटाइन में लिया गया है, उनका ब्लड टेस्ट भी व्यापक रूप से कराया जा रहा है। लगभग 47 लोग ऐसे हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही संवेदनशील कार्य है।

लखनऊ में भी आज व्यापक अभियान छेड़ा गया। एक एक धार्मिक स्थल की जांच की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हमारा फिर से आह्वान है कि ऐसे जो भी लोग जहां भी हैं, वो अपने ही स्वास्थ्य के लिए, अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए, नातेदार और रिश्तेदारों तथा अपने मित्रगण के लिए और समाज हित में सामने आकर अपनी जांच कराएं, पृथक केंद्रों में जाएं और रक्त की भी जांच कराएं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर भी ऐसे लोग हैं, जो ब्लड टेस्ट नहीं करा रहे हैं और हमें सहयोग नहीं देंगे तो उन पर सख्त कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...