back to top

बलूचिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मियों सहित 11 विद्रोही मारे गए

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन सुरक्षाकर्मी और 11 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नोशकी में गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग गए।उन्होंने यह भी बताया कि एक अन्य घटना में, केच इलाके में एक बारुदी सुरंग में विस्फोट होने से एक सुरक्षा अधिकारी मारा गया। सुरक्षा बलों ने गोपनीय जानकारी के आधार पर चगाई और सिबी जिलों में अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप भारी गोलीबारी में 11 संदिग्ध विद्रोही मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सैनिकों ने चगाई के दलबंदिन में एक पहाड़ी इलाके की घेराबंदी की। संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिससे लगभग एक घंटे तक भीषण मुठभेड़ चली और छह आतंकवादी मारे गए।सिबी में आतंकवाद विरोधी विभाग ने एक परिसर पर छापा मारा जहां एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य छिपे हुए थे।

कुछ देर गोलीबारी के बाद पांच आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य गिरफ्तार कर लिए गए।दोनों स्थानों से हथियारों, गोला-बारूद और संचार उपकरणों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए विद्रोही पहले भी सुरक्षा बलों, पुलिस और स्थानीय सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमलों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पहचान के लिए निकटवर्ती अस्पतालों में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...