back to top

यूपी में कोरोना वायरस के 107 नए मरीज, तीन और की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से पैर पसारने के बीच रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी से तीन और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार तक मौतों का आंकड़ा 14 था।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस वक्त कोरोना वायरस के 959 मामले मौजूद हैं। शनिवार तक कोरोना संक्रमण के कुल 852 मामले ही थे इस प्रकार इनकी संख्या में 107 का इजाफा हुआ है प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस के 108 मरीज ठीक भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न पृथक वार्ड में 1050 लोगों को रखा गया है।

इसके अलावा मेडिकल पृथक वास केंद्रों में अब तक 10234 लोग रखे गए हैं। प्रसाद ने बताया मरीजों के आयु वर्ग की बात करें तो 0 से 20 वर्ष तक के 18 प्रतिशत मरीज हैं। इसके अलावा 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग तक के 47.3 प्रतिशत, 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 24.7 प्रतिशत और 60 साल से अधिक उम्र के 9.4 प्रतिशत लोग संक्रमित हैं। कुल संक्रमित लोगों में पुरुषों का प्रतिशत 78 है और महिलाओं का प्रतिशत 22 है।

उन्होंने बताया कि सरकार को केंद्र से रैपिड टेस्टिंग किट मिले थे, जिनका उपयोग शुरू कर दिया गया है। परसों नोएडा से इसके इस्तेमाल की शुरुआत की गई है। प्रसाद ने बताया कि किसी की बीमारी की पुष्टि के लिए इस किट का प्रयोग नहीं किया जाएगा बल्कि यह जानने के लिए किया जाएगा कि किसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण है या नहीं है।

रोगी की संक्रमित होने की पुष्टि केवल प्रयोगशालाओं के जरिए ही की जाएगी। इस बीच गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कोविड-19 के मद्देनजर पैदा सूरते हाल में मदद के लिए बनाए गए केयर फंड में अभी तक 204 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि जमा की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...