back to top

दुनिया में अब तक 1.46 करोड़ केस, 87 लाख लोग हुए ठीक

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 87 लाख 34 हजार 789 ठीक हो चुके हैं। 6 लाख 8 हजार 856 लोगों की जान जा चुकी है। ब्रिटेन में एक एक्सपेरिमेंटल दवा का कोरोना मरीजों पर सकारात्मक असर देखा गया है। इस दवा का नाम एसएनजी-001 है। इस दवा को इनहेलर के जरिए मरीजों को दिया जाता है।

ब्रिटेन की बायोटेक फर्म साइनर्जियन ने इसे डेवलप किया है। इस दवा से वेंटिलेटर के मरीजों को ठीक करने का दावा किया गया है। उधर, फ्रांस में कोरोना वायरस के 500 क्लस्टर मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि देश में अभी संक्रमण की दूसरी लहर का कोई खतरा नहीं है। फ्रांस में अब तक 1.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, ग्रीस में संक्रमण बढ़ने पर विदेश से आने वाले सीजनल वर्करों के लिए नियम सख्त कर दिए गए हैं।

ग्रीस के एग्रीकल्चर सेक्टर में 10 हजार सीजनल वर्कर काम करते हैं। यहां अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 38.98 लाख संक्रमित हैं। उधर, नाइजीरिया के विदेश मंत्री जीयोफ्फरे ओनेयामा पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

यहां अब तक 36,107 मरीज मिले हैं, जबकि 778 मौतें हुईं हैं। इस बीच, रूस में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 6000 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 77 हजार 846 हो गया है। अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, मिस्र में संक्रमण जैसे लक्षण सामने आने के बाद 14 कैदियों की मौत हुई है। फरवरी में संक्रमण के खतरे को देखते हुए 13 हजार कैदियों को रिहा किया गया था। वहीं, लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 23,529 नए मामले आए और 716 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की संख्या 21 लाख पहुंच गई है।

यहां संक्रमण से 79 हजार 488 लोगों की जान गई है। ब्राजील में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर साओ पाउलो में अब तक 4 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 19,732 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...