back to top

जगनमोहन रेड्डी ने की मोदी से मुलाकात, आंध्र के लिए विशेष राज्य के दर्जे पर चर्चा की

नई दिल्ली वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रविवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात कर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

जगन ने मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और राज्य की अहम मांगों पर उनसे सहयोग मांगा। विशेष राज्य का दर्जा वाईएसआर कांग्रेस की अहम मांग है।

रेड्डी ने अपने चुनाव प्रचार में कहा था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर उस पार्टी को अपना समर्थन देंगे जो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वायदा करेगी। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने मोदी के सात लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, राज्य की आर्थिक स्थिति तथा केन्द्र से कोष मिलने जैसे मुद्दों पर बातचीत की।

उन्होंने बताया कि जगन ने 30 मई को विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथग्रहण कार्यक्रम में आने का मोदी को न्योता दिया। रेड्डी ने आंध्र भवन के अधिकारियों से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 175 सीटों में से 151 सीटों पर और लोकसभा की 25 सीटों में से 22 सीटों पर प्रचंड जीत मिली है।

RELATED ARTICLES

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...