back to top

डकवर्थ लुईस नियम बनाने वाले टोनी लुईस का निधन, आईसीसी ने जताया शोक

लंदन। सीमित ओवरों की क्रिकेट में बारिश से प्रभावित मैचों के लिये डकवर्थ-लुईस-स्टर्न विधि तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले टोनी लुईस का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ईसीबी को टोनी लुईस के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख है।

बोर्ड ने कहा,टोनी ने अपने साथी गणितिज्ञ फ्रैंक डकवर्थ के साथ मिलकर डकवर्थ लुईस विधि तैयार की थी जिसे 1997 में पेश किया गया और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने 1999 में आधिकारिक तौर पर इसे अपनाया। ईसीबी ने कहा, इस विधि को 2014 में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न विधि नाम दिया गया।

यह गणितीय फार्मूला अब भी दुनिया भर में बारिश से प्रभावित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों में उपयोग किया जाता है। लुईस क्रिकेटर नहीं थे लेकिन उन्हें क्रिकेट और गणित में अपने योगदान के लिये 2010 में ब्रिटिश साम्राज्य के विशिष्ट सम्मान एमबीई से सम्मानित किया गया था।

आईसीसी ने टोनी लुईस के निधन पर शोक जताया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को गणितज्ञ टोनी लुईस के निधन पर शोक जताया जिन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में बारिश से प्रभावित मैचों के लिये डकवर्थ-लुईस-स्टर्न विधि तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। लुईस का बुधवार को निधन हो गया। वह 78 साल के थे। आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक ज्योफ अलार्डिस ने कहा, क्रिकेट में टोनी का योगदान काफी बड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोबारा लक्ष्य निर्धारित करने की मौजूदा प्रणाली दो दशक से भी अधिक समय पहले उनके और फ्रैंक (डकवर्थ) द्वारा विकसित प्रणाली पर आधारित है। उन्होंने कहा, आने वाले वर्षों में भी क्रिकेट के खेल के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा और हमें उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं। लुईस ने फ्रैंक डकवर्थ के साथ मिलकर डकवर्थ-लुईस पद्धति तैयार की थी जिसे आईसीसी ने 1999 में आधिकारिक तौर पर अपनाया।

डकवर्थ और लुईस की सेवानिवृत्ति के बाद स्टीवन स्टर्न इस प्रणाली से जुड़े और 2014 में इस पद्धति को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नाम दिया गया। लुईस ने शेफील्ड विश्वविद्यालय से गणित और संख्यिकी में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की और आक्सफोर्ड ब्रूक्स विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए जहां वह क्वांटिटेटिव रिसर्च मेथड्स के लेक्चरर थे।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...