back to top

विराट कोहली को कप्तानी से हटाना बेवकूफी होगी: अख्तर

खेल समाचार: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि इस समय विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटना बेवकूफी भरा कदम होगा। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, मुझे लगता है कि विराट कोहली को कप्तान के रूप में नहीं हटाया जाना चाहिए क्योंकि उस पर काफी निवेश किया गया है। वह पिछले तीन-चार साल से कप्तान है। उसे बेहतर कोच, बेहतर चयन समिति की जरूरत है और उसे बेहतर किया जा सकता है।

 

भारत के विश्व कप में सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद सुझाव दिए जा रहे थे कि कप्तानी को बांटना समय की जरूरत है जहां कोहली टेस्ट क्रिकेट में टीम की अगुआई जारी रखें जबकि रोहित शर्मा सीमित ओवरों के मैचों में कप्तानी करें। अख्तर का नजरिया हालांकि इससे अलग है। उन्होंने कहा, मुझे इसमें कोई शक नहीं कि रोहित अच्छा कप्तान है और उसने आईपीएल में अच्छा काम किया है लेकिन मुझे लगता है कि निवेश किया जा चुका है और थोड़े बदलाव के साथ इस निवेश को बेहतर किया जा सकता है। विराट कोहली के साथ आगे बढऩा व्यावहारिक फैसला है। मुझे लगता है कि अगर मैं उसे कप्तानी से हटाऊंगा तो बेवकूफी करूंगा।

 

अख्तर ने कहा, भारत में इस तरह की चर्चा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कथित मतभेद के कारण टीम गुटों में बंटी हुई है। रोहित कप्तान बनना चाहता है और विराट उसके रास्ते में आ रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता है कि ये अटकलें सही हैं।

RELATED ARTICLES

कोहली पारी की शुरूआत करें, तीसरे नंबर पर उतरे यशस्वी, गावस्कर की सलाह

न्यूयॉर्क। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में विराट कोहली को कप्तान रोहित...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...