back to top

बढ़ीं आजम खान की मुश्किलें, विवि के लिए जमीन हथियाने को लेकर 27 प्राथमिकियां दर्ज

रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता एवं लोकसभा सांसद आजम खान के खिलाफ पिछले एक महीने में करीब 27 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी मामले रामपुर में उनके विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीन हड़पने से जुड़े हुए हैं। अखिलेश यादव नीत शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे खान मोहम्मद अली जौहर विश्विविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति हैं। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी। रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, 11 जुलाई से करीब दो दर्जन किसान विश्वविद्यालय के लिए उनकी जमीन का अतिक्रमण किए जाने के आरोप के साथ पुलिस के पास आ चुके हैं। हमने इन मामलों में 27 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि ये मामले भारतीय दंड संहिता के 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 447 (आपराधिक अतिक्रमण), 389 (वसूली के लिए किसी व्यक्ति को आरोपी बनाए जाने का डर दिखाना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज किए गए हैं। शर्मा ने कहा, कुछ किसानों ने एक बीघा, दो बीघा और कुछ ने और अधिक बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। अब तक 0.349 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण की शिकायत दर्ज हुई है और जरूरी कार्यवाही की गई है। अधिकारी ने कहा, इन मामलों में अर्थ दंड के अलावा गिरफ्तारी और कैद की सजा हो सकती है। जमीन पर कब्जा करने के अलावा रामपुर पुलिस ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ 16 जून को एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला 250 साल पुराने रामपुर के ओरियंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य की शिकायत पर दर्ज किया गया कि वहां से करीब 9,000 किताबें चोरी कर उन्हें जौहर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में रख लिया गया।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...