back to top

लांच हुआ ZIFC Music का नया गीत ‘भगवाधारी’, मौजूद रहे गायक और कलाकार

लखनऊ : ZIFC Music का नया गीत ‘भगवाधारी’ में बड़े ही धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया। रैपर हितेश्वर की आवाज में भगवाधारी गीत को लॉन्च करने के लिए मशहूर फिल्म रैपर हितेश्वर मुंबई से आये थे !


गाने में अभिनेता अभिनव तिवारी ने रैपर का जमकर साथ दिया है | वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है भगवाधारी सॉन्ग लॉन्चिंग के बाद मौजूद मेहमानों और टीम के लोगों ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए ! भगवाधारी मूल रूप से प्रभु श्री राम पर आधारित है जिसे भोजपुरिया बादशाह कहे जाने वाले रैपर हितेश्वर ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल लिखे हैं फणींद्र राव है जबकी संगीत दिया है किंग अनिल पाजी ने ।

ZIFC Music का नया गीत ‘भगवाधारी’ ऐसा गीत है जिसे सुनकर तन मन में प्रभु श्री राम के आशीर्वाद की अनुभूति सी होने लगती है। इस गीत को बड़े पैमाने पर प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में शूट किया गया है | भगवाधारी के डायरेक्टर दिलीप यादव है जिनका यह डेब्यू सॉन्ग है। दिलीप यादव मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं और पेशे से पत्रकार है। फेमस फ़िल्म डायरेक्टर चंदन उपाध्याय ने इस गीत के निर्माण से लेकर रिलीजिंग तक टीम का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी उठाई है। लॉन्चिंग के दौरान चंदन उपाध्याय ने भगवाधारी गीत की काफी तारीफें की और पूरी टीम को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।


वही फिल्म निर्माता धीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब भी कोई कुछ अच्छा करना चाहेगा तो उनका सपोर्ट उसे जरूर मिलेगा। खुद ‘संकट मोचन हनुमान’ जैसी बड़ी फिल्म का निर्माण कर चुके धीरेंद्र मणि त्रिपाठी कहते हैं कि ‘भगवाधारी गीत में सनातन की महक है। धीरेंद्र मणि ने कहा कि ‘हितेश्वर ने इस गाने की बेहतरी के लिए काफी मेहनत की है और जो भी लोग मेहनत और लगन के साथ काम करते हैं उन्हें सपोर्ट करना हमारा कर्तव्य बनता है’। भगवाधारी की लॉन्चिंग के मौके पर गायक हितेश्वर, अभिनेता अभिनव तिवारी और पत्रकार आनंद कमलेश त्रिपाठी के साथ-साथ कई और नामचीन शख्शियत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...