back to top

प्रत्येक बूथ पर तैनात किया जायेगा यूथ शिक्षक : प्रो. पांडे

लखनऊ। समाजवादी शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लखनऊ के बीकेडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो बी पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हम सभी शिक्षकों का नैतिक दायित्व है कि हम शिक्षक सभा के सभी पदाधिकारी आगामी लोकसभा चुनाव में शिक्षक मित्रों के साथ जो उनका अहित किया गया है,उसका विरोध करे। स्कूल कॉलेज में जो छात्र-छात्रा 18 वर्ष के हो गए हों,उनका वोट बढवाएं।

प्रो. बी. पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार और नेताजी के मुख्यमंत्रित्व काल में जो शिक्षक हित और छात्र हित में कदम उठाए गए हैं, उनके बारे में बताए। यह भी बताएं कि भाजपा सरकार भारतीय संविधान समाप्त करने जा रही है। अगर भाजपा फिर से दिल्ली पर काबिज हो जाएगीए फिर चुनाव ही नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी को लोकसभावार जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक बूथ पर एक ष्यूथ शिक्षकष् तैनात होगा और प्रत्येक विधानसभा में 10 वॉलिंटियर तैनात होंगे। बैठक का संचालन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रोफेसर योगेंद्र यादव उपाध्यक्ष, फरीदुर रहमान, जनार्दन यादव समदर्शी, डॉ.सुरेश कुमार यादव, चंद्रशेखर सिंह, अभय राज यादव, डॉ. आरके पाठक, अंशुमान सिंह, विजय प्रताप सिंह,संतोष यादव,संगीता कुमार,अजय यादव, डॉ. अजय वीर, प्रोफेसर रुदल यादव, डा. सुरेश कुमार यादव, महेंद्र चौधरी, योगेंद्र सिंह, उमाशंकर, डॉ. प्रदीप वर्मा, वीके पाल, डॉ. शिवानंद सिंह, हरगोविंद कुशवाहा, डॉ.अजीत यादव, डॉ.लल्लन सिंह,देवर्षि यादव, विक्रम सिंह, इंद्रसेन शास्त्री, विनोद यादव, अमित द्विवेदी, अमित कुमार यादव,आजरा मुश्तक, नवीन चंद शर्मा, संजय सोनकर, सीताराम सहगल, नवीन चंद्र शर्मा, विक्रम आजोसी, किरन यादव, महफूज अहमद, राजेश यादव समेत कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अफगानिस्तान के साथ अब ‘खुली जंग’ जारी है

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब अफगानिस्तान...

एनटीटी डेटा, एरिक्सन ने निजी 5जी, ‘फिजिकल एआई’ के विस्तार के लिए मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता एनटीटी डेटा और दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने उद्यमों में निजी...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...