back to top

स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को निशाना बनाकर एक युवक ने सोमवार को यहां उन पर पार्टी के एक दिवसीय महासम्मेलन में जूता फेंका। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता के वेश में आये आरोपी आकाश सैनी ने मौर्य को लक्ष्य कर जूता फेंका लेकिन वह मौर्य तक पहुंचने से पहले ही गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी को जल्द ही कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर विभूति खंड पुलिस को सौंप दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) लखनऊ अनिंदय विक्रम सिंह ने बताया, आरोपी आकाश सैनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय महासम्मेलन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जा रहा है जिसे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। घटना के समय वह कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे थे।

मौर्य पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने पिछले दिनों महाकाव्य रामचरितमानस और हिंदू मंदिरों पर विवादास्पद टिप्पणियां की थीं। सूत्रों ने दावा किया कि जूता फेंकने वाला युवक आकाश सैनी उनके हालिया कुछ बयानों से नाराज था।

यह खबर भी पढ़े—दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक ने किया सरेंडर, कहा- भाजपा नेता ने ही फेकवाई थी स्याही    

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...